भारती यूनिवर्सिटी दुर्ग के कृषि स्नातक छात्रों ने कमकापार वाटरशेड योजना में लिया प्रशिक्षण



बालोद/ डौंडी लोहारा | नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से एनजीओ सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के द्वारा ग्राम कमकापार / टेकापार (डौंडी लोहारा) में  जलग्रहण योजना का संचालन किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत मिट्टी एवं जल संरक्षण के साथ साथ जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में विशेष प्रयास किए जा रहे है |


उपरोक्त परियोजना की सफलता को देखने समझने के लिए भारती विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक 50 छात्रों का एक दल परियोजना क्षेत्र में आया | संस्था के सचिव एस. के. खरे ने छात्रों को जलग्रहण योजना के सिद्धांतों की जानकारी देते हुए बनाई गई संरचनाओ की विस्तृत जानकारी दी | संस्था के कृषि इंजीनियर सौरभ दास ने सभी संरचनाओं की तकनीकी जानकारी प्रदान की | संस्था के द्वारा संचालित जलवायु परिवर्तन रिसोर्स सेंटर में स्व सहायता समूह के द्वारा बनाए जाने वाले जैविक कीटनाशकों एवं जैविक खाद निर्माण पर प्रशिक्षण दिया गया |

सतेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा योजना के अंतर्गत आजीविका विकास की गतिविधियों की जानकारी दी एवं वन उत्पाद से संबंधित उत्पादों को भी दिखाया | कृषि स्नातक छात्रों ने फील्ड विजिट मे रोचक तरीके से जानकारी एकत्र की | भारती यूनिवर्सिटी से  इस एक्सपोजर विसिट के समन्वयक श्री झानेन्द्र पटेल  ने सफल एक्स्पोसर विजिट के लिए सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट का आभार व्यक्त किया |

You cannot copy content of this page