होली पर किसानों को बड़ी सौगात : विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्य बजट में शामिल



अर्जुन्दा/बालोद। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का ‘संकल्प’ बजट पेश किया गया। इस बजट में बालोद जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों को शामिल किया गया है। विधायक कुंवर सिंह निषाद के प्रयासों से क्षेत्र को करोड़ों रुपये के निर्माण और सिंचाई कार्यों की सौगात मिली है।


🚜 अब नहीं होगी सिंचाई की समस्या

10 से अधिक नहरों का जीर्णोद्धार और रिमॉडलिंग

किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डौंडीलोहारा की खरखरा दायी-बायी तट नहर लाइनिंग एवं जीर्णोद्धार (2380 लाख), पिरीद एवं गहीरा नवागांव नहर रिमॉडलिंग (500 व 450 लाख), केवट नवागांव जलाशय योजना के शीर्ष कार्य व नहर लाइनिंग (410 लाख) को बजट में शामिल किया गया है।

इसके अलावा तांदुला परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर ऑटोमेशन (500 लाख), भाठागांव उदहवन सिंचाई योजना (500 लाख), खरखरा परियोजना के विभिन्न वितरक नहरों के रिमॉडलिंग कार्य (1055 लाख), खरखरा पूरक नहर जीर्णोद्धार (4500 लाख) तथा अरजगुंडरा जलाशय मरम्मत (500 लाख) जैसे महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुए हैं।


🌉 बनेंगे उच्चस्तरीय पुल, आसान होगी आवाजाही

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने हेतु चिचलगोंदी डोंगाघाट में तांदुला नदी पर 400 लाख, हल्दी-भरदा मार्ग पर खरखरा नदी में 400 लाख तथा गणेश खपरी से रतनभाट मार्ग में मटिया मोती नाला पर 360 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण स्वीकृत हुआ है।


🛣️ सड़कों के उन्नयन से बढ़ेगी रफ्तार

राजनांदगांव-अर्जुंदा-गुंडरदेही मार्ग (200 लाख), गुंडरदेही-धमतरी मार्ग (1430 लाख), जगन्नाथपुर-परसोदा-पापरा मार्ग (560 लाख), भंडेरा से मुड़िया 3 किमी (320 लाख) तथा संबलपुर-भीमकंहार मार्ग (800 लाख) सहित कई सड़कों के मजबूतीकरण और उन्नयन कार्य को बजट में शामिल किया गया है।


🏫 शिक्षा को भी मजबूती

प्राथमिक शाला परसाटी (टी), कासहीकला और केवट नवागांव के भवन निर्माण हेतु प्रति भवन 11.48 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। हल्दी में पुलिस चौकी भवन के लिए 44 लाख की राशि भी स्वीकृत हुई है।


विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि सिंचाई, सड़क, पुल और शिक्षा से जुड़े कार्यों को बजट में स्थान मिला। इन योजनाओं से किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

You cannot copy content of this page