DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

होली मिलन में फाग और फिल्मी गीतों पर झूमे विधायक व कांग्रेसी नेता

संबलपुर रेस्ट हाउस में रंग, उमंग और भाईचारे का संदेश

डौंडीलोहारा। संबलपुर रेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह इस बार खासा रंगारंग और उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में होली के पारंपरिक फाग गीतों और फिल्मी गीतों की धुन पर विधायक सहित अन्य कांग्रेसी नेता जमकर झूमते नजर आए। पूरा वातावरण रंग, उमंग और आपसी सौहार्द से सराबोर हो गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनिला भेड़िया विधायक डौंडीलोहारा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी बैर-भाव भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी गुलाल लगाकर सभी को बधाई दी और फाग गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ थिरकती नजर आईं।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, माधव गिरी गोस्वामी, पूर्व मंडी अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम, जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला, मेघनाथ साहू, नेतराम भांडेकर, राकेश सांखला, किशोर दीवान, गोविंद चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र साहू, चंदन भारद्वाज, भूपेश सहारे, पद्मिनी बर्मन, गुलाब भंसाली, जुगनू बघेल, विद्या शर्मा, मूलचंद शर्मा, रामेश्वर देशमुख, गंगाराम देशमुख, भोजराम, हरदेव, डोमन साहू, थान सिंह रावते, विकास लोढ़ा (महामंत्री), चंद्र कुमार देशलहरे, लोकनाथ निषाद, दिलीप बघेल, गणेशराम रात्रे, झूमुक परसाई, भाव सिंह, ओटी, देवकुमार भंडारी, देवराना, शांति बाई राउत एवं तेजस्विनी दुगा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फाग गीतों की पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ जब फिल्मी होली गीत बजे तो विधायक सहित अन्य नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच के सामने खुलकर नृत्य किया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। अंत में सभी ने क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना की। कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page