DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छात्राओं ने दिया न्योता भोज, स्कूल में उमंग का माहौल

बालोद। दिनांक 2 मार्च 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोगीतराई में छात्रा द्वय भावना साहू एवं शशी यादव द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सारिका सेन, उपाध्यक्ष वामेश्वरी ठाकुर, प्रधान पाठक तामेश्वर कौशल, शिक्षक येवन लाल धनकर, तीजू राम देशलहरा, अशोक साहू, कुलेश्वर चंद्राकर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

न्योता भोज के माध्यम से छात्राओं ने आपसी सहयोग, सम्मान और संस्कारों का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और भारतीय परंपरा का सुंदर उदाहरण बताया।

विद्यालय परिवार ने भावना साहू एवं शशी यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page