DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिजली कटौती और बिल को लेकर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार खिलाफ प्रदर्शन, दिया धरना 

बालोद|  छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को  कारगिल चौक अर्जुंदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में विद्युत सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेश भर में अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आम जनता एवं किसान परेशान हैं. सरकार भले ही कहती है कि बिजली के दाम में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है,लेकिन हकीकत में बिजली बिल दोगुने आ रहे है. गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना के माध्यम से प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दिया गया था,जिससे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु की बचत हुई है. पिछले 6 माह में विद्युत सरप्लस वाला राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है. कोई ऐसा दिन नही होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद ना हो ,रात्रि में तो बिजली की स्थिति और भयावह हो जाती है, घंटो बिजली बंद रहती है.समय पर धान का उठाव नही होने के कारण धान शार्टेज का मुद्दा भी उठाया.

साथ ही श्री कुंवरसिंह निषाद  ने स्थानीय प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि तत्काल अवैध रेत उत्खनन बंद करें नही तो कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी. अन्य सभी वक्ताओं ने राज्य सरकार को कोसते हुए लचर कानून व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर जमकर घेरा. तत्पश्चात विद्युत दर में वृद्धि को वापस लेने एवं अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने बाबत  मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष, राजाराम चंद्राकर, रेवाराम सिन्हा, हरिशंकर साहू, संतोषी सिन्हा,उषा साहू, ललिता भुआर्य, हलधर गजेंद्र, कंचन वासनिक, कुलेश्वर देशमुख, योगेश साहू, विजयपाल बेलचंदन,सागर साहू, ललित जोशी,भेषज साहू, विनोद साहू,कृत साहू, विजय साहू, अनुभव शर्मा, गुलशन चंद्राकर,संदीप चंद्राकर, रत्नेश गायकवाड़,चित्रांश गेण्ड्रे, दीपेंद्र सेन, हलधर गजेन्द्र,मंगल राम साहू,भागवत भंडारी, राधेश्याम बढ़ ई,कृष्णा साहू, भोलाराम देवांगन, मनोज निषाद, वेदी राम निर्मलकर, विकास जोशी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page