DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ योग आयोग के होली मिलन में शामिल हुए देवेंद्र जायसवाल

रायपुर के सयाजी होटल में भव्य आयोजन, फाग गीतों से सराबोर हुआ माहौल

डौंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वावधान में रायपुर स्थित सयाजी होटल रायपुर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोग के अध्यक्ष के आमंत्रण पर प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, निगम-मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष-सदस्य, मंत्री, विधायक, संघ परिवार के वरिष्ठजन तथा भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डौंडी लोहारा के भाजपा नेता एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल भी शामिल हुए।

देवेंद्र जायसवाल ने बताया कि आयोजन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के सुपरस्टार एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपनी बिंदास आवाज में पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द, भाईचारे तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page