DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सूखी और भाईचारे के साथ होली मनाने महिला कमांडो कर रही अपील

बालोद। प्रत्येक त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है, लेकिन हमारी छोटी-छोटी गलतियों के कारण कभी-कभी उसका रंग और स्वरूप बदल जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक स्वयंसेवी संगठन महिला कमांडो टीम अपने-अपने गांवों और शहरों में लोगों से संपर्क कर शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दे रही है।

टीम की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि सूखी होली खेलें, किसी पर जबरदस्ती रंग या गुलाल न डालें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि यह संदेश सभी महिला कमांडो द्वारा घर-घर जाकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना पर महिला कमांडो की नजर रहेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

सरिता महिला कमांडो (जेवरतला) ने कहा कि उनका प्रयास है कि गांव नशा मुक्त रहे और एकता व भाईचारे को बढ़ावा मिले। होली का पर्व शांति से मनाने के लिए पूरी टीम लोगों को लगातार समझाइश दे रही है और ग्रामीण भी उनकी बातों का सम्मान कर रहे हैं।

पुष्पा देशमुख महिला कमांडो ने बताया कि उनकी टीम का यह अभियान होली तक निरंतर जारी रहेगा। होली के दिन भी टीम गश्त करेगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

भीमेश्वरी महिला कमांडो (बोरी) ने बताया कि वे प्रतिदिन गांव में गश्त करती हैं और ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला कमांडो घर-घर जाकर लोगों को समझा रही हैं कि होली समझदारी और शांति से मनाएं।

महिला कमांडो टीम को विश्वास है कि गांव के लोग उनके प्रयासों का सम्मान करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ होली का पर्व मनाएंगे।

You cannot copy content of this page