DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

50 से अधिक नागरिकों ने थामा शिवसेना का दामन

चिरईगोड़ी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, नई ग्राम इकाई का गठन

बालोद। शिवसेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में विकासखंड बालोद के ग्राम पंचायत चिरईगोड़ी में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि जिले में शिवसेना जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आम नागरिक बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ रहे हैं और शिवसैनिक कार्यकर्ता व नेता बनने की होड़ लगी है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बलराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने ग्राम पंचायत चिरईगोड़ी की 35 से अधिक महिलाओं सहित कई पुरुषों को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर महिला शिवसेना ग्राम अध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रियंका साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ओमेश्वरी तथा सचिव पद पर श्रीमती मीना यादव की नियुक्ति की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष विजय पारख, ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, हितेश भाई पटेल, बी.एम. अग्रवाल, पूर्णिमा, हिमा, हरीश साहू (उप सरपंच), तिलोक राम साहू, डाकेश्वर पंच, सुरेंद्र पंच (ग्राम पंचायत चिरईगोड़ी), लक्ष्मीकांत ठाकुर, हेमंत ठाकुर, रोशन ढीमर, आनंद यादव, डीलेश देवांगन, भोलेंद्र ठाकुर, दीनदयाल साहू, शेखर देवांगन, मनीष शर्मा, नीरज सिंह, तोषण साहू, इलेश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर उत्साह का माहौल रहा और सभी ने जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page