DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पसौद में मनरेगा मजदूरों पर किया मधुमक्खियों के झुंड ने हमला, पांच मजदूर घायल

बालोद। गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम पसौद (हल्दी) में शनिवार को मनरेगा कार्य के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस बीच सरार के पास गोदी कार्य कर रहे मजदूरों के बीच भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि मधुमक्खियों का छत्ता पास में ही स्थित एक कहुवा पेड़ पर था। वह कैसे इधर आया पता नहीं चल पाया। अचानक हुए इस हमले से मजदूर इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाए। पर इस बीच पांच मजदूरों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। तो खुशांजलि नाम की महिला ज्यादा घायल हो गई। घायलों को माहुद और आसपास के अस्पताल सहित डॉक्टर के पास ले जाया गया । घायलों में खुशांजली पति टीकम साहू, जानकी पति पुकेश यादव, कामता निषाद, रेखा पति पुनीत साहू, गैंद साहू शामिल हैं। सरपंच पति चूरामन यदु ने बताया घायलों की स्थिति अब पहले से बेहतर है।

हमारे चैनल की वीडियो खबरें देखने नीचे दिए लिंक के जरिए निशुल्क सदस्यता( सब्सक्राइब) लें।

https://youtube.com/@Dailybalodnewscom?si=ZFdKeUmLnVrIltMn

बालोद जिले की ये प्रमुख खबरें भी देखें

You cannot copy content of this page