DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसदा की लाडो लीना ने किया कमाल: दसवी में 95% अंकों के साथ सांकरा ज स्कूल में अव्वल

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम परसदा निवासी छात्र लीना साहू ने सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययन के दौरान कक्षा दसवीं में 95% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। लीना के इस उपलब्धि से पूरा शाला और परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साथ ही बेटी की सफलता से परसदा के ग्रामीण, परिजनों सहित शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस परीक्षा में लीना ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किया है जो बड़ी बात है। सामाजिक विज्ञान में 97 तो हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह संस्कृत में 94 के साथ अंग्रेजी और विज्ञान दोनों में 92 अंक प्राप्त किए हैं। लीना साहू ग्राम परसदा की रहने वाली है जो धर्मेंद्र साहू की बेटी है। इस उपलब्धि पर परिजन भीखम साहू, तुला राम साहू, योगेश साहू, लक्ष्मी सहित समस्त ग्रामीणों और शाला परिवार ने लीना को बधाई दी।

You cannot copy content of this page