नादानी वाले प्यार का ऐसा अंत: नाबालिग लड़की को शादी से किया इंकार तो प्रेमी के कमरे में ही प्रेमिका ने लगा ली फांसी, 4 साल से था रिश्ता, प्रेमी पहुंचा अब सलाखों के पीछे, पढ़िए इनसाइड स्टोरी,,,,,



बालोद। बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली में 14 मार्च को एक घर में दूसरे गांव की लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो सच्चाई सामने आई कि जिसके घर में लड़की ने फांसी लगाई थी वह उसके प्रेमी का घर है। उसी के कमरे में उसने फांसी लगा ली थी। घटना के दिन आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया था। घर पर उस दिन और कोई नहीं थे। दोनों ने संबंध बनाया और जब नाबालिग लड़की ने शादी की बात छेड़ी तो फिर उसने इंकार कर दिया। कहा कि अभी उम्र नहीं हुई है उम्र हो जाएगी तो शादी कर लेंगे। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी। तो आरोपी प्रेमी युवक बीए सेकंड ईयर का छात्र है। शादी से इनकार करने के बाद युवक नहाने चला गया। उसके आते तक उसी के कमरे में लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवक वापस आया तो यह सब देखकर दंग रह गया। फिर अपने घर वालों को जानकारी दी। पुलिस छानबीन हुई तो प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ। मामले की तह तक जाने पर पता चला कि दोनों के बीच लगभग 2020 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ साल बाद दोनों के घर वालों को इसकी जानकारी भी हो गई थी। उस समय लड़की 13 साल की थी। अभी वह 16 साल की थी। घर वालों ने काफी समझाया भी था कि यह सब ठीक नहीं है मिलना जुलना बंद करो। लड़की और लड़के दोनो पर काफी पाबंदी भी लगाई गई। फिर भी दोनों नहीं माने ।2 साल तक दोनों के बीच ब्रेकअप भी हुआ। फिर दो साल बाद चोरी चुपके बातचीत भी चलती रही। इस बीच दोबारा दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। दोनों के बीच घर वालों की पाबंदी के बावजूद फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाईफाई व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत होती रहती थी। लड़की नाबालिग होते हुए भी शादी के लिए जिद करने लगी थी। ऐसे में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा प्रेमी युवक उन्हें बार-बार समझाता था कि अभी उम्र नहीं है। बाद में करेंगे। पर लड़की नहीं मानी और मौत को गले लगा ली। इस बीच पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक को पीड़िता के नाबालिग जानते हुए भी उसके साथ संबंध बनाने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा।

खबर मिलते ही जांच टीम हुई गठित

जानकारी अनुसार दुसरे गांव की एक नाबालिग लकड़ी द्वारा ग्राम धनेली के फकीरचंद साहू के घर के अंदर कमरे में जाकर अंदर से सिटकिनी लगाकर सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी खबर फैल गया कि एक दुसरे गांव की लड़की दुसरे गांव में जाकर किसी दुसरे के घर के कमरा में फांसी कैसे लगा ली है। थाना गुरूर प्रभारी द्वारा घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी गुरूर राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम मप्रआर0 131 नर्मदा कोठारी, सउनि० हुसैन सिंह ठाकुर, आर० योगेन्द्र सिन्हा, आर० शेष कुमार, आर० कोमल साहू, मआर० महेश्वरी ठाकुर, मामले में मर्ग कायम कर मृतिका नाबालिग लड़की एवं ग्राम धनेली घटना स्थल से कनेक्शन पतासाजी कर महज 48 घंटे में अधिकारियो के निर्देशानुसार किये गये जांच पर पाया गया कि लड़की के साथ आरोपी छत्रपाल साहू निवासी धनेली का लगभग विगत 04-05 वर्षों से प्रेम संबंध बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। दिनांक 14.03.2024 को लड़की से कई बार फोन से संपर्क किया है तब लड़की आरोपी के घर में जाकर आरोपी से मुलाकात किया है। आरोपी के बताये अनुसार उस समय उसके घर में आरोपी छत्रपाल के अलावा कोई नहीं था। दोनों छत्रपाल के कमरे में रहे। शादी करने के लिये लड़की ने आरोपी छत्रपाल साहू को दबाव डाली । आरोपी छत्रपाल साहू के शादी करने से इंकार करने पर कमरा से बाहर स्नान के लिये जाने पर मृतिका छत्रपाल साहू के कमरा में लगे सिलिंग फैन पर आरोपी के गमछा से फांसी का फंदा बनाकर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी पर लटक गई ।जिसे नाबालिग लड़की का मृत्यु होना पाया गया। मर्ग जांच में पीएम रिपोर्ट व मृतिका के परिजनों एवं गवाहों के कथन के आधार पर लड़की के साथ आरोपी छत्रपाल साहू के द्वारा नाबालिग क जानते हुये प्रेम संबंध बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने व शादी से इंकार करने के कारण आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपी छत्रपाल साहू के खिलाफ थाना गुरूर में अपराध कमांक 66/2024 धारा 305, 376 (2)ढ भादवि0, 4,6 पाक्सों एक्ट कायम किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। मामले को त्वरित सुलझाने में थाना गुरूर पुलिस की गठित टीम का सराहनीय कार्य रहा ।

You cannot copy content of this page