DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काम पर नहीं जाता था पति, गुस्साए बीवी ने कर दी डंडे से पीट कर हत्या, सनौद पुलिस ने आरोपी पत्नी को भेजा दुर्ग जेल

बालोद/गुरुर। सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम भूसरेंगा में एक पत्नी योगिता साहू द्वारा अपने पति को काम धाम नहीं करते कहकर डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में उक्त आरोपित महिला को गिरफ्तार कर दुर्ग महिला जेल रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना वैसे 13 मार्च की है। महिला के खिलाफ धारा 302 भादवि दर्ज किया गया है। प्रार्थी पूनाराम साहू पिता श्री सुरेश साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम भुसरेंगा, थाना सनौद, ने घटना की जानकारी 14 मार्च को दी। उनके अनुसार शाम 4.30 बजे लगभग भुसरेंगा में मृतक सुदामा साहू के मकान में पत्नी योगिता साहू उम्र 32 वर्ष, ग्राम भुसरेंगा ने हत्या की। शाम को मेरे भाई सुदामा साहू को उनकी पत्नि श्रीमती योगिता साहू के मध्य जोर जोर से लडाई झगडा हो रहा था, जिसकी आवाज हमारे घर तक आ रहा था। मेरे भाई सुदामा साहू को योगिता साहू घरेलु विवाद पर से काफी लडाई झगडा हो रहे थे। योगिता साहू मेरे भाई को काम धंधा नहीं करते हो बोलकर डण्डा से मारपीट किया। जिससे मेरे भाई सुदामा साहू के सिर तथा गले तथा सीना व शरीर के अन्य भाग पर काफी चोट का निशान था, जो बेहोश हो गया था। तब मुझे व गांव के पंकज साहू को मेरे भाई बहू ने बुलाया, तब मैने सुदामा को छुआ वह बेहोश था, कोई बातचीत नहीं कर रहा था, तब मैं गांव के पंकज साहू को बुलाया और वाहन लगाकर उपचार हेतु तत्काल धमतरी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान डाक्टर द्वारा मृत्यु हो जाना बताये। तब रात में ही मैं अपने घर आ गया। मेरे भाई बहू योगिता साहू गुस्से में आकर डण्डा से मेरे छोटे भाई सुदामा साहू पर प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया।चोट आने से ही मेरे भाई सुदामा साहू की मृत्यु हो गया ।

You cannot copy content of this page