बालोद। गुण्डरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने मतदान के एक दिन पहले अपने मन की बात और आगे की सोच को साझा करते हुए पुनः जनता से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रेम और दुलार एवं आशीष से मुझे गुण्डरदेही विधानसभा का प्रत्याशी के रूप में अवसर प्रदान किया गया है।पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास रखते हुए टिकट दिया उस टिकट का मान आप जनता जनार्दन ने ही मुझे भारी बहुमत से जिताकर रखा था। सामान्य जीवन जिते हुए एक मछुवा कृषक के लिये यह जीत जनता जनार्दन की जीत थी। विगत पांच वर्षों मे मैंने यथा संभव आम जन मानस के पीड़ा को समझने और उसे दूर करने की कोशिश की. शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके, इसके लिये भरसक प्रयास किया। क्षेत्र की जनता की खुशहाली एवं क्षेत्र बहुमुखी विकास हेतू मेरे बहुत कुछ सपने थे, उन सपनों को साकार भी करने की मैं भागीरथ प्रयास करता रहा। कुछ पुरे हुए कुछ अधूरे रह गए। पांच साल का कार्यकाल भी लगभग कोरोना काल की त्रासदी के साथ समाप्त हो गया। नए विधानसभा चुनाव का वक्त आ गया। मन में एक पीड़ा थी कि, मेरे कुछ सपने अधूरे रह गए. किंतु आप सबके आशीष का ही यह परिणाम हुआ कि मुझे गुण्डरदेही विधान सभा से दुबारा टिकिट मिला। मेरे जीवन का अब एक मात्र यही लक्ष्य है कि अपना शेष जीवन आम जनता की सेवा में समर्पित कर दें। इसके लिये ना
कभी अपनी तरफ से कोई कसर छोड़ी, ना छोड़ूंगा किंतु यह आप सब जनता जर्नादन के आर्शिवाद के बिना संभव नहीं है। जो सपने आपके है वही मेरे है। उन सपनो को पूरा करने आपका साथ और आशीर्वाद चाहिए। और मुझे पूर्ण
विश्वास है, वही आर्शीवाद एक बार पुनः मुझे जनता, जनार्दन की सेवा का अवसर अवश्य प्राप्त होगा। आप सब का कुँवर बेटा” “आपको वादा करता हूँ कि आप सब के लिए मैं हमेशा “कुँवर ही रहुँगा। आप सब का सुख-दुख मेरा सुख-दुख है ये बात आपको मुझे बताने की जरूरत नहीं है आप सब जानते हैं। इसी आशा और विश्वास के साथ कि आपका आर्शीवाद पुनः मुझे मतदान दिनांक 17 नवम्बर 2023, शुक्रवार को पंजा छाप में बटन दबाकर मिलेगा।
मतदाताओं से मन की बात: मेरी पहली जीत जनता जनार्दन की जीत रही,,,इस बार भी वही आशीर्वाद बनाए रखिए: कुंवर सिंह निषाद
