DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद ब्रेकिंग: शादीशुदा होकर विधवा महिला से रखता था रिश्ता, बढ़ा विवाद तो कर दी हत्या, पढ़िए बालोद में हुए हत्याकांड की क्या है असली वजह?

माधुरी दीपक यादव/रेखा साहू, बालोद। बालोद पुलिस ने हत्या के आरोप में मंडी में पदस्थ एक कर्मचारी गंगाधर टंडन उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने सीमा धनगुल उम्र 44 वर्ष की महिला की हत्या की है। जो विधवा थी लेकिन आरोपी और उक्त महिला दोनों साथ में रहते थे। आरोपी भी शादीशुदा है। उनका परिवार कवर्धा क्षेत्र में रहता है। आरोपी और मृतक महिला के बीच अवैध संबंध था। पति की मौत के बाद महिला उसी के साथ अफेयर में थी। बीती रात को करीब 8 से 9:00 बजे के बीच आरोपी द्वारा महिला की डंडे से पीट कर हत्या की गई। मकान मालिक द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बालोद मंडी से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने डेली बालोद न्यूज़ को बताया कि महिला लगभग डेढ़ साल से लकवा ग्रस्त थी। जिसका इलाज कराते हुए आरोपी परेशान हो गया था और इसी परेशानी को जड़ से खत्म करने के इरादे से उसने उसकी बीती रात को डंडे से पीट कर हत्या कर दी। महिला के शरीर का आधा हिस्सा लकवा ग्रस्त था। जिससे वह जमीन पर ही लेटी रहती थी। आरोपी उसकी सेवा करते परेशान हो चुका था।

समाज से बहिष्कृत होने की बात आई सामने

आरोपी गंगाधर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद इस तरह विधवा महिला के साथ में बालोद से हीरापुर मार्ग पर रहता था। समाज द्वारा वह बहिष्कृत भी है। कवर्धा में उनका परिवार है। लेकिन वह वहां न जाकर महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।

ये भी पढ़िए

You cannot copy content of this page