DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वर्षों तक देश सेवा किए, अब अन्य युवाओं को भी कर रहे हैं तैयार, पूर्व सैनिक संघ दे रहा प्रशिक्षण

गुरूर। पिछले महीने की भांति इस बार भी पूर्व सैनिक संघ गुरूर द्वारा युवाओं को गुरुर में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वर्षों से देश सेवा करके लौटे पूर्व सैनिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो काबिले तारीफ है।
अजय कुमार सिंह भारतीय नौसेना में 15 साल तक देश की सेवा की। उसके बाद 7 साल तक गुरुर के इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत थे। अभी फिलहाल उनका तबादला जंजगिरी भिलाई में हो गया है। वहां से इतनी लंबी दूरी तय करके यहां पर ट्रेनिंग करवा रहे हैं। उनकी जज्बे को सलाम है उनका निवास बिहार है। इसी तरह उत्तरा सिन्हा पूर्व आर्मी निवासी धानापुरी है, जिन्होंने 20 साल तक फिट ऑफ इंजीनियर के रूप में सेवा दे चुके हैं और अभी ट्रेनिंग में मैदान प्रभारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनके जज्बे और जोश काबिले तारीफ है। वहीं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष निवासी चोवेंद्र साहू कोर ऑफ सिग्नल में 17 साल तक देश की सेवा की और अभी कड़ी मेहनत और लगन के साथ समाज सेवा में लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं। महेश्वर साहू ग्राम ठेकवाडीह से हैं, बीपीएड करके बहुत ही विद्यालय में ट्रेनिंग दे चुके हैं। फिलहाल बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं। नवीन कॉलेज परिसर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले महीने भी प्रशिक्षण दिया गया था। ये आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आसपास के युवा भाग लेकर देश सेवा के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं और फिजिकल तैयारी में लगे हुए हैं। बच्चों को आने वाले दिनों में फिजिकल के साथ लिखित परीक्षा, मेडिकल के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

You cannot copy content of this page