DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीण हुए हादसे का शिकार, 15 घायल, 3 गंभीर

बालोद/देवरीबंगला (केशव शर्मा)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने राजनांदगांव के सिघोला जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं। घायलों का देवरीबंगला में प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर सहित 15 घायलों को मेडिकल कॉलेज पेंड्री राजनांदगांव रिफर किया गया है। शेष लोगों का देवरीबंगला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार जारी है। राजनांदगांव जिले के सिघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दौरान पिकअप और कार के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसें मे मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के पिनकापार चौकी क्षेत्र के जेवरतला (रोड) से पिनकापार मार्ग के मुजगहन में पिकअप एवं कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद पिकअप पलट गई। पिकअप में अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के टिपानगढ़ से 28 ग्रामीण सिंघोला आ रहे थे। सभी घायलों को देवरीबंगला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 18 ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदगांव रेफर किया गया जिसमें से तीन की हालत नाजुक है।

ये भी देखें

You cannot copy content of this page