DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूपेश पर भरोसा कर पंचायत सचिवों ने की हड़ताल स्थगित, 10 मई से लौटेंगे काम पर

बालोद। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जनपद पंचायत बालोद के समस्त सचिव अपने लंबित मागों के संबंध में दिनांक 20.03.2023 से अनिश्चित कालीन तक ब्लाक मुख्यालय बालोद में काम बंद कलम बंद धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 09.05.2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा रखते हुए आंदोलन सशर्त स्थगित करने का निर्णय लेने के कारण एवं प्रदेश पंचायत सचित संघ छत्तीगढ़ के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी तिथि तक आंदोलन स्थगित किया गया है। जनपद पंचायत बालोद के समस्त पंचायत सचिव दिनांक 10.05. 2023 से अपने – अपने पंचायत मुख्यालय में कार्य पर उपस्थित रहेगें।
आगामी समय तक शासन प्रशासन द्वारा मांगे पूरा नहीं किया जाता है तो प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ द्वारा संघ नीति का पालन किया जाएगा।
पंचायत सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग परीविक्षा अवधि के समाप्ति पश्चात शासकीयकरण को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन के लिए छत्तीसगढ के समस्त जनप्रतिनिधि, विधायकगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण का आभार प्रकट किया गया।

You cannot copy content of this page