DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कक्षा नौवीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, तिलोदा में हुई घटना, स्कूल से घर पहुंचने से पहले आ गई मौत

बालोद। गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम तिलोदा में कक्षा नौवीं की एक छात्रा विभा रात्रे सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह तमोरा हाई स्कूल में कक्षा 9वी में पढ़ती थी। स्कूल से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया। प्रशासनिक अमला पहुंचा। परिवार को तत्काल ₹25000 की सहायता राशि के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक घटना दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना में शामिल ट्रैक्टर तिलोदा के अशोक चंद्राकर की बताई गई है ।वही ट्रैक्टर को गांव का ही मनीष नाम का व्यक्ति चला रहा था। जो घटना के बाद फरार हो गया।

बालोद जिले की ये खबरें भी देखें एक क्लिक पर

You cannot copy content of this page