DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया बालोद जिले में 2 नवीन थानो ‘‘सनौद’’ एवं ‘‘पुरूर’’ का शुभारंभ

बालोद जिले में अब हो जाएंगे कुल 15 थाने एवं 03 चौकियां।

नवीन थाना सनौद थाने अंतर्गत आएंगे कुल 25 गांव एवं नवीन थाना पुरूर अतंर्गत आएंगे 29 गांव, सनौद में अमित तिवारी होंगे प्रभारी

बालोद। बालोद में दो नवीन थाने पुरूर एवं सनौद का शुभारंभ मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही सनौद एवं पुरूर क्षेत्रांतर्गत आने वाले वाले ग्रामीणों के लिए अब थाने संबंधी सभी कार्य के लिए गुरूर थाने जाने की आवष्यकता नहीं होगी सभी कार्य नजदीकी थाने पुरूर एवं सनौद में संचालित होगी। नवीन थाना सनौद में थाना रनचिरई क्षेत्र में आने वाले 04 गावं सियनमरा, भुसरेंगा, सतमरा, बेलौदी, थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 15 ग्राम डोटोपार, पिकरीपार, अरमरीकला, कोसागगोंदी , खेरथा, तिलखैरी, पड़कीभाट, मोहारा, जेवरतला डांडसेरा, मुडपार, ओझागहन, तितुरगहन, भोथली और बासीन, चौकी कंवर क्षेत्र में आने वाले 06 ग्राम पलारी, सनौद, भिरई, हसदा, बोहारा, अरकार कुल 25 गावं शामिल होंगे।

नवीन थाना पुरूर में थाना गुरूर क्षेत्र में आने वाले 29 गावं क्रमषः पुरूर, आनंदपुर, बालोदगहन, मुड़खुसरा, बोरिदकला, नवागांव, भेजामैदानी, कनेरी, कुम्हारखान, भुर्रीगांव, उसरवारा, चंदनबिरही, चिटौद, फागुन्दाह, बागतराई, जगतरा, सोहतरा, नैकुरा, बिच्छीबाहरा, ओनाकोना, आमापानी, कर्रेझर, मरकाटोला, मुस्केरा, पोंड, अलौरी, कोचवाही, मुजालगोंदी, भैसमुण्डी कुल 29 गांव शामिल होंगे।

ये रहें मौजूद

नवीन थाने उद्घाटन में कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक जिला बालोद (छ0ग0) शासन, संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद विधानसभा जिला बालोद (छ0ग0), कुलदीप शर्मा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बालोद, आयुष जैन डीएफओ बालोद, रेणुका श्रीवास्तव जनपद पंचायत सीईओ बालोद, सोना देवी देषलहरे जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक शासकीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page