DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर हुए सख्त, गैर जिम्मेदार ठेकेदारों की अग्रिम राशि को राजसात और करेंगे ब्लेक लिस्टेड

बालोद। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्धारित समयावधि तक कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों द्वारा जमा की गई अग्रिम राशि को राजसात कर उन्हें ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने 24 निरस्त निविदाओं के स्थान पर पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर के धनंजय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अतंर्गत निविदा तथा इसके लिए जारी किए गए कार्यादेश, पुनरीक्षित तथा नवीन प्रशासकीय स्वीकृति कार्यों का वित्तीय भुगतान अनुमोदन एवं प्रस्तावित समूह नल जल योजनाओं के कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता विहीन पाईप का उपयोग करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में केआरसी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विभिन्न विभागों से पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले में हर घर जल के ग्रामों की संख्या बढ़ाने हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page