DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा के गार्डन में निकला अजगर, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

लगातार रिहायशी इलाकों में अजगर की दस्तक से लोगों में दहशत, वन विभाग से सतर्कता बढ़ाने की मांग

दल्लीराजहरा। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा स्थित एक गार्डन में अचानक अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं वन्यजीव रेस्क्यू में सक्रिय बालमुकुंद सिंह पहलवान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से चोरहा पड़ाव जंगल में छोड़ दिया गया।

समय रहते किया गया रेस्क्यू

गार्डन में अजगर दिखाई देने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बालमुकुंद सिंह पहलवान ने बिना किसी नुकसान के अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे उसके प्राकृतिक आवास चोरहा पड़ाव जंगल में छोड़ दिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

लगातार सामने आ रहे हैं अजगर के मामले

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दल्लीराजहरा के रिहायशी क्षेत्रों में बार-बार अजगर देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले भी मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अजगर दिखाई दिया था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद नागरिकों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

सतर्क रहने की अपील

जानकारों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर अजगर या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो घबराएं नहीं और उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You cannot copy content of this page