बालोद। बालोद जिले में हादसे थमने का नाम ले रही है। हादसों के बाद भी वाहन चालक सचेत नहीं हो रहे हैं और लापरवाही पर लापरवाही दिखा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ग्राम तरौद में सामने आया है। जो कि बालोद से राजनांदगांव मार्ग पर स्थित है। यहां पास ही में लगे एक कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। दोपहर का वक्त है। एक सफेद रंग की कार बालोद से डौंडीलोहारा की ओर जा रही है और रफ्तार इतनी है कि वह अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर सीधे एक नाली में जा गिरी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो आप भी देखें,,,,, और ऐसी घटनाओं से सबक जरूर ले। क्योंकि दुर्घटना से देर भली है। जान है तो जहान है।
