DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तेज रफ्तार ट्रक फिर घुसा घर में,,,अब बालोद के इस गांव में हुई घटना

बालोद। इन दिनों बेलगाम ट्रक हादसों का बड़ा कारण बन रही है। जहां विगत दिनों पाटन ब्लाक के ग्राम तर्रा में एक मकान में ट्रक घुसने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। तीनों बालोद जिले के रहने वाले थे। तो वही ट्रक के कारण खप्परवाड़ा के पास कार सवार चार लोगों की मौत हुई थी। अब तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुसकर घर को क्षतिग्रस्त करने की एक घटना डौंडी थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां पर ग्राम चोरहापड़ाव (गोटुलमुण्डा) थाना डौंडी के रहने राजेश प्रधान के पक्के मकान में ट्रक घुस गया। जिससे उनके घर का सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राजेश प्रधान की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया मेरा मकान वन विभाग आवास से लगा हुआ रोड किनारे स्थित है। 27 फरवरी के रात्रि करीबन 7.45 बजे मै बस्ती साइड काम से गया था। मेरे परिवार के लोग घर में थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय वाहन ट्रक क्रं. CG 17 KX 2500 के चालक द्वारा वाहन को काफी तेज रफ्तार व लापरवाहीपुर्वक चलाते हुए आकर मेरे घर में टकराकर घुसा दिया। मेरे परिवार के लोग बाल-बाल बचे हैं। घर में ट्रक घुसने से घर एवं घर में रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गया गया है। जिससे करीबन 4 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

ये खबर भी देखें

You cannot copy content of this page