DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निपानी सहकारी बैंक में 4 करोड़ 68 लाख का घपला, कैशियर, प्रबंधक के बाद अब लिपिक भी हुआ गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के चर्चित निपानी सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में ₹468000 से ज्यादा का गबन सामने आया। यह पैसा किसानों का था। जिसे फर्जी एंट्री करके यहां के कैशियर, प्रबंधक सहित लिपिक ने गड़बड़ी की थी। जांच में उक्त करोड़ों की रकम का गबन सामने आया है। मामले में दो आरोपी पहले पकड़ा चुके थे अब तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। इस तरह मामले के कुल 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फर्जी फिक्स डिपाजिट, पासबुक में फर्जी एन्ट्री कर, खाते से पैसा आहरण कर करोड़ो का गबन हुआ था। बालोद पुलिस अनुसार प्रार्थी सत्येंद्र वैदे नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 05 जनवरी 2018 से 23 फरवरी 2022 के मध्य जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारको के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता एवं जमा किये गये दोहरी अमानत(फिक्स डिपाजिट) की राशि को बैंक के सीबीएस.(कोर बैकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाता धारको के खाता में जमा राशि में कमी पाई गई। एफडीआर की राशि जमा नही होना पाया जाने की शिकायत शाखा के विभिन्‍न खाता धारकों के द्वारा बैंक प्रबधन को की।इसके बाद बैंक प्रबधन के द्वारा 7 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच की गई। टीम द्वारा जिला सहकारी केन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैशियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्रारंभिक जांच पर पाया गया कि कुल 18 लाख 30 हजार रू का धोखाधड़ी कर उनकी राशि को गबन करना पाये जाने की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में एवं सायवर सेल प्रभारी, डीएसपी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई। सभी आरोपीगण ने प्रारम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सब्बंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारकों के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेश्वर नागवंशी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में वर्तमान में कुल 410 खाता धारकों के खातों से कुल गबन राशि 4 करोड़ 68 लाख72 हजार 507 रुपए का गबन करना पाया गया। उक्त प्रकरण में अभी भी कुछ जांच जारी है।

इन तारीखों को हुए गिरफ्तार

05 मार्च 2022 को मुख्य मास्टरमाइंड कैशियर अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया निवासी आमापारा केनाल रोड़ वार्ड क 13 बालोद को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 12 जुलाई 2022 को प्रबंधक तामेश्वर नागवंशी पिता मगन नागवंशी ग्राम खोरथा थाना गुरूर जिला बालोद को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रकरण के आरोपी लिपिक दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जो एम्स रायपुर में केंसर के ईलाज हेतु भर्ती था जो अपने डिस्चार्ज बाद अपने निवास डौण्डी लोहारा से हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रिम जमानत कराने से प्रकरण में आरोपी को 30 जुलाई 2022 को औपचारिक गिरफ्तारी कर जमानत पर रिहा किया गया।

हेडिंग पर क्लिक कर बाकी खबर भी पढ़े एक साथ

You cannot copy content of this page