DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लड़की को प्यार का झांसा दे बनवाई न्यूड वीडियो, फिर कर दिया वायरल, युवक गिरफ्तार

बालोद। थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक लड़की ने थाना रनचिरई में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल निवासी रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने लड़की को मै तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा तुम अपना न्यूड विडियो बनाकर मेरे पास भेजो, मै अपने पास रखुंगा किसी को नही दिखाउंगा, न ही भेजूंगा कहा। प्रार्थीया को विश्वास में लेकर प्रार्थीया के द्वारा अपने पापा के मोबाइल नंबर से न्यूड विडियो बनाकर आरोपी टिकेश्वर के मोबाइल नंबर पर वॉट्सअप में भेजी थी। जिसे आरोपी ने वॉट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया था। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्र.-77/2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आई.टी. एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना पर से आरोपी टिकेश्वर टंडन के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से 10 जुलाई को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में गुंडरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक यामन देवांगन सउनि लता तिवारी, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक पुकेश साहू, आर.चंदन कुर्रे का योगदान रहा।

ये बड़ी खबर भी पढ़े एक साथ

You cannot copy content of this page