बालोद। थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 2 जुलाई 2022 के लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश की जा रही थी। सायबर तकनीक के माध्यम से 9 जुलाई को आरोपी रावेन्द्र कुमार मिश्रा पिता टेकराम मिश्रा ग्राम लेडुवा थाना व तहसील गउगंज जिला रीवा म०प्र० हाल पता ग्राम तुता अटल आवास नवा रायपुर के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने, पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर जबरन अपने साथ भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण नौरंगे, आरक्षक भूपेन्द्र हरदेल, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र की भूमिका रही।
राजहरा की नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर दुष्कर्म, एमपी का आरोपी नवा रायपुर से पकड़ाया
