DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फरदफोड़ मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह बनी पहेली

बालोद/देवरीबंगला। ग्राम भंडेरा के भाटापारा निवासी शिक्षक सरोज कुमार रावटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे लोहारा ब्लाक के ग्राम फरद फोड़ मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक थे। इसके पहले किसना स्कूल में भी पदस्थ रहे। उनकी पत्नी यमुना भी फरद फोड़ स्कूल में ही शिक्षिका है। शिक्षक सरोज रावटे के इस कदम से गांव सहित शिक्षा जगत के लोग स्तब्ध है। आत्महत्या की वजह पहली बनकर ही रह गई है पुलिस जांच में जुटी हुई है उनका परिवार संपन्न परिवारों में जाना जाता था। उनका एक भाई डिप्टी कलेक्टर भी है। उनका 13 साल का एक पुत्र रुद्र कुमार है जो पढ़ाई कर रहा है। रोज की तरह वे सुबह वॉक के लिए निकले थे। 10 बजे तक घर में नहीं पहुंचे तब परिजनों ने उनकी खोजबीन की। तब ग्रामीणों को पता चला कि ग्राम फरदफोङ के बांध के किनारे कुशल करात के खेत में स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली है। शिक्षक सरोज कुमार रावटे 40 वर्ष अपनी पत्नी के साथ फरदफोङ में शिक्षक थे। देवरी पुलिस ने बताया कि ग्राम के कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु डौंडीलोहारा भेजा गया। पोस्टमार्टम के पश्चात उनका अंतिम संस्कार भंडेरा के मुक्तिधाम में किया गया।

You cannot copy content of this page