DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजयुमो नेता अजेंद्र ने जन्मदिन पर किया मरीजों को फल वितरण, फलदार पौधे का भी रोपण

गुरुर। गुरुर क्षेत्र के भाजपा नेता महामंत्री अजेंद्र साहू ने अपने जन्मदिन पर 10 जुलाई को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। उन्होंने इस अवसर पर गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मरीजों को फल वितरण किया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की तो वहीं उन्होंने रेस्ट हाउस में जन्मदिन मनाते हुए बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने साथियों सहित रेस्ट हाउस परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया और उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। अजेंद्र साहू ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, दुलार और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। इस दौरान प्रमुख रुप से मुकेश साहू, नीलाम्बर साहू, भूपेश, हर्ष, दानवीर, वीरेंद्र, राजेन्द्र, प्रमोद सिन्हा, विक्की साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page