DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेना में नौकरी लगाने के नाम पर 7.50 लाख₹ की धोखाधडी करने वाला आरोपी दिल्ली से पकड़ाया

सेना की वर्दी पहनकर सेना की तैयारी कर रहे भोले-भाले बेरोजगारों को सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर पैसा लेकर करता था धोखाधड़ी

बालोद। बालोद जिले की गुरुर, पुरुर पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। तो साथ ही इस मामले में पूर्व में दर्ज एफआइआर के तहत फरार तीन आरोपियों की तलाश भी जारी है। पकड़ा गया आरोपी युवक मोहरा था। वह शेष तीन आरोपियों के कहने पर खुद की सेना की वर्दी वाली फोटो तैयार कर लोगों को झांसे में लेता था। आरोपी पवन कुमार पिता मोतीलाल चौधरी उम्र 31 साल, ए / 158 डॉक्टर अम्बेडकर कॉलोनी छतरपुर न्यू दिल्ली 110074 थाना महरौली जिला साउथ दिल्ली (दिल्ली ) का रहने वाला है। जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया। जानकारी अनुसार प्रार्थी मोहन कुमार साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 43 साल पता केकतीपारा कोटतरा थाना चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) ने गुरुर थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके पुत्र राहुल कुमार साहू को आरोपी अर्चना गोस्वामी, पवन गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी के द्वारा भारतीय सेना में नौकरी लगाने के नाम से फर्जी ज्वाईनिंग लेटर देकर 7,50,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरी0 शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद व पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर स्टाफ की स्पेशल टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतु स्पेशल टीम दिल्ली रवाना किया था। प्रकरण के आरोपी पवन कुमार का पता तलाश कर दिल्ली के महरौली इलाके से मिलने पर आरोपी को दिल्ली से अपने हिरासत में लेकर पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) लाकर आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर आर्मी में भर्ती कराने हेतु प्रार्थी के पुत्र राहुल कुमार साहू से अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर जूर्म करना स्वीकार किया व बताया कि अर्चना गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी के कहने पर आर्मी मैन बनकर पीडित को विश्वास दिलाकर झासे में लेकर आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेना एवं घटना समय में पहने हुए आर्मी के वर्दी को तथा एनसीसी का “सी” सर्टीफिकेट की फोटोकापी को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा ने आर्मी / लोक सेवक का वर्दी धारण कर प्रतिरूपण कर धोखाधडी करने से प्रकरण में धारा 140,171 भादवि जोडा गया है। संकलित तथ्यो एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पवन कुमार के द्वारा अपराध धारा का घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य तीन आरोपीयो का पता तलाश जारी है।

You cannot copy content of this page