DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर- नई सुविधाओं के साथ शुरू हुआ कचांदुर में दिव्यांगों का आवासीय स्कूल

हमने ने उठाया था मामला, समाज कल्याण विभाग और संसदीय सचिव विधायक कुंवर सिंह निषाद की पहल से खुला स्कूल

मुख्यमंत्री ने की थी 2 माह पहले घोषणा

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक में ग्राम कचांदुर में संचालित दिव्यांगों के आवासीय स्कूल को नई साज सुविधाओं के साथ एक बार फिर से शुरू किया गया है। 2 माह पहले जब मुख्यमंत्री तहसील स्तरीय करमा महोत्सव में गुंडरदेही आए थे तो विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उनके समक्ष मांग रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। उक्त घोषणा को अमल करते हुए समाज कल्याण विभाग के जरिए इसका संचालन शुरू किया गया है। और 5 जुलाई मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद सहित अन्य लोगों ने इस स्कूल का फीता काटकर शुभारंभ किया और दिव्यांग बच्चों का स्वागत सम्मान कर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। इस स्कूल के दोबारा शुरू होने से दिव्यांग और उनके पालकों में खुशी का माहौल है। जो पहले स्कूल बंद होने से निराश बैठे थे। उनकी पढ़ाई रुक गई थी। पर एक नई उम्मीद और जोश के साथ दुबारा अपने स्कूल में पढ़ाई करेंगे। सभी ने इस सार्थक पहल के लिए संसदीय सचिव व विधायक कुंवर निषाद व समाज कल्याण विभाग के अफसरों का आभार जताया।
संसदीय सचिव के अथक प्रयास व नदीम काजी उपसंचालक समाज कल्याण की विशेष रूचि से एक बार पुनः कचांदुर स्थित सालों से ठप पड़े विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र को प्रारंभ कराने में सफल हुए। एक लंबे अंतराल के बाद स्कूल में दिव्यांग बच्चों को गांव के समीप ही पढ़ाई लिखाई की सुविधा मिल गई। इस अवसर पर सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, जागृत सोनकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, सलीम खान , सुभाष गजेंद्र निज सचिव, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page