DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेवती नवागांव में युवाओं ने मनाई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

बालोद। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर रेवती नवागांव के युवाओं ने आयोजन किया। उनकी प्रतिमा की पूजा की। उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। नवागांव में स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की युवक व युवतियो व बजरंग दल के युवकों के द्वारा ये आयोजन हुआ। उनके आदर्शो पर चलने पर जोर दिया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल,उपाध्यक्ष भूपत सिंह निषाद देवेन्द्र कुमार,युगलकिशोर कुलदीप ,हुलेश , कामता, कुशल, डेनिक,लीलेश्वरी,भगवती चेतना,शांति, चंचल,खुशबू, वेदिका नेहा नीतू गुनिया, उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page