DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आप का आरोप, इन गांवों में बिक रही अवैध शराब, संरक्षण किसका?

बालोद। आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया है कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण बहुत ज्यादा परेशान है। जिसमें रनचिरई थाना क्षेत्र के गांव मुड़रा , सुरेगाव थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़िया ,भीमकनहार शामिल है। जहां लगातार स्थानीय थाना के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री हो रही है एव साथ ही गुंडरदेही विधानसभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सविता साहू ने ग्राम पंचायत रनचिरई के बुजुर्गो को वृद्धा पेंशन ना मिलने को लेकर व दिव्यांग जनों को शासन की योजनाओं का लाभ न मिलने को लेकर भी बालोद कलेक्टर के जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा। जिसमे जिले के अधिकारियों ने उन्हें ग्राम पंचायत रनचिराई जिले में जल्द से जल्द शिविर लगाकर समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से गुंडरदेही विधानसभा के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव रमन कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सविता साहू, राधिका तांडिया, डीलेश कुमार साहू, भोज कुमार साहू मौजूद थे।

You cannot copy content of this page