उदयपुर की घटना पर बालोद बंद सफल- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा सहित अन्य संगठनों ने दिया बंद को समर्थन, व्यापारियों ने स्वस्फूर्त बंद रखी दुकानें



बालोद। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर बालोद जिला बंद पूरी तरह से सफल रहा। राजस्थान के उदयपुर में इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों के द्वारा हिन्दू धर्म के कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने के विरोध में पूरे बालोद जिला में बन्द रखा गया। जिसमें बालोद जिला के दल्ली राजहरा,बालोद,गुंडरदेही, अर्जुन्दा, गुरुर,कुसुमकसा, डौण्डी, बालोद शहर,डौण्डी लोहारा,देवरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो में मंगचुवा,रेंगाडबरी,संबलपुर,पसौद भी पूरी तरह से बंद रहा. विहीप के बंद के मद्देनजर बालोद जिला पुलिस,व प्रशासन पूरी तरह से सुबह से ही पूरे जिले में मुस्तेद रही व पेट्रोलिंग करते नजर आई। इस बंद को लेकर बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद ने एक दिन पहले ही व्यापक तैयारी कर जिले के अंदर सभी शहर व नगरों में लाउडस्पीकर से बंद करने की अपील कर दिया था। वही जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में बालोद जिला व्यापारी संगठनों व छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स बालोद जिला के सदस्यों से भी मिलकर बंद को समर्थन करने की अपील की थी व समस्त व्यापारियों ने बंद को अपना समर्थन दिया। विश्व हिंदू परिषद, सर्व हिंदू समाज व सभी हिन्दू संगठनों के इस बंद में बालोद जिला के अंदर पहली बार देखने को मिला कि बंद पूर्णतः शत प्रतिशत सफल रहा व आमजनता ने भी बंद में सहयोग किया। बालोद जिला बंद को देखते हुए कानून व्यवस्था को सही रखने के लिए पुलिस के आलाधिकारी लगातार शहरों व नगरों में चौकन्ने रहे। ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो सके। मस्जिद गली को बालोद में पहले से ही ब्लॉक किया गया था ताकि उस दिशा में कोई भी प्रवेश ना करें। व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी थी। कहीं कोई जबरदस्ती दुकान बंद करने वाली बात नहीं आई। घटना के विरोध स्वरूप विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों द्वारा नारेबाजी करते हुए बाइक रैली भी निकाली गई थी। भाजपाइयों ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए नारेबाजी की। बंद को लेकर विहीप के बड़े पदाधिकारी भी एक दिन पूर्व से ही सभी व्यापारियों से मिलकर चर्चा किए थे।

इन लोगों ने संभाला था मोर्चा

बालोद शहर में बन्द को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, राकेश यादव, जिला अध्यक्ष केसी पवार,कमलेश सोनी,राज सोनी,अमित चोपड़ा,राजू पटेल व बजरंग दल के उमेश सेन,महेंद्र सोनवानी व सभी हिन्दू संगठन के सदस्य सड़क पर उतर कर विरोध किया व नारेबाजी की। गुंडरदेही में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,राजेन्द्र राय ,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जैन विहीप अध्यक्ष भरत साहू,गुरुर में नंदकिशोर शर्मा, कौशल साहू,विहीप के जितेंद्र साहड़ा,राजेश साहू,दल्ली राजहरा में नीलेश श्रीवास्तव, जस्सू नायक,मेवा पटेल,शंकर साहू,अर्जुन राय,विक्की जायसवाल,अर्जुन्दा में प्रणेश जैन, जीतू गुप्ता,पवन सोनबरसा,अनिल सोनी विहीप के प्रशांत भारद्वाज, लेख तिवारी,देवरी में पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन विहीप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,चेमन देशमुख,टीनेश्वर बघेल,हरीश कटझरे, पोसन बनपेला,विवेक वैष्णव,मंगचुवा में पूनम जैन, डौण्डी लोहारा में मनोहर साहू,मिथलेश निषाद,हिमांचल,कौशल शर्मा,विजय लोहेन्द्र प्रमुख रूप से बन्द कराने निकले थे।

बंद के समर्थन के लिए अध्यक्ष ने जताया आभार

विहीप के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि बालोद जिला की जनता ने आज बंद को समर्थन देकर इन जेहादियों को आतंकियों को यह संदेश दिया है। कि कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से जिला की जनता भी काफी आक्रोशित है। व ऐसे निर्मम हत्यारो को जल्द से जल्द फांसी देना चाहिए। आज हिंदू समाज उठ खड़ा हुआ है। ऐसे हत्यारो को माकूल जवाब देने तैयार है।बलराम गुप्ता ने बंद को समर्थन देने वाले सभी व्यपारी संगठनों, सभी हिन्दू संगठनों,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, बालोद,दल्ली राजहरा सहित अन्य नगर के समस्त संगठनों आमजनता,युवा साथियों सहित समस्त लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

समिति की बैठक में हुई थी शांति बनाने एक राय

ज्ञात हो कि इस बंद में किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसलिए 1 दिन पहले ही थाने में शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विभिन्न धर्म, समाज व संगठन के लोग एक जगह इकट्ठा हुए थे और इस बंद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने पर एक राय हुई थी। जिसके चलते खासतौर से मस्जिद गली को ब्लॉक कर दिया गया था। ताकि वहां कोई प्रवेश ना करें और किसी तरह की अप्रिय बात ना हो। बालोद नगर के प्रमुख मार्गो में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। दुकानें व्यापारियों ने सुबह से ही बंद रखी थी जो दिन भर बंद रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। एसपी जितेंद्र यादव, एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, थाना प्रभारी नवीन बोरकर सहित अन्य स्टाफ लगातार पेट्रोलिंग कर बंद को लेकर बालोद सहित जिले के अलग-अलग नगरी क्षेत्रों के हालातों के बारे में जानकारी लेते रहे।

बालोद जिले की आज की बड़ी खबर भी देखें एक साथ

You cannot copy content of this page