DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिवसीय प्रवास पर बालोद पहुंचे मुख्य न्यायधीश अरूप कुमार गोस्वामी, वकीलों ने की जिले में उपभोक्ता फोरम की मांग

बालोद| छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी आज अपने एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर जिला न्यायालय बालोद पहुंचे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गोस्वामी ने जिला न्यायालय परिसर बालोद का अवलोकन भी किया। न्यायमूर्ति गोस्वामी जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सभागार में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत भी की और उपस्थित अधिवक्ताओं से कुशलक्षेम भी पूछा। न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने जिला न्यायाधीश कक्ष में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ आवश्यक चर्चा भी की।

You cannot copy content of this page