DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वॉच टॉवर से देखेगी तांदुला डैम की खूबसूरती, और भी खास होगा पर्यावरण पार्क, नये कलेक्टर ने दिखाई दिलचस्पी, पहुंचे निरीक्षण में

शीघ्र ही सुंदर एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा बालोद शहर के समीप स्थित पर्यावरण पार्क
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पार्क में पहुॅचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
बालोद|
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में बालोद शहर के समीप स्थित वन विभाग का पर्यावरण पार्क शीघ्र ही सुंदर और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में अस्तीत्व में आने वाला है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के विशेष रूचि के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा त्वरित गति से इसकी तैयारियाॅ शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन ने आज अधिकारियों के साथ पर्यावरण पार्क में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि इस मनोरम तंादुला जलाशय के समीप स्थित इस संुदर पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएॅ है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि इस पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से यह वृहद पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने के साथ ही सैलानियोें के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। डाॅ. सिंह ने अधिकारियों को इस पर्यावरण पार्क में आगंतुकों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरंेट, शौचालय आदि के निर्माण के साथ ही विद्युत एवं पेयजल आदि की सभी सुविधाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पर्यावरण पार्क केे वाॅच टावर में चढ़कर पर्यावरण पार्क तथा तंादुला जलाशय के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ इसे और बेहतर बनाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के उपायो के संबंध में चर्चा भी की। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को वाॅच टावर में जरूरी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल भी मौजूद थे।

One comment
उदयपुर की घटना पर बालोद बंद सफल- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा सहित अन्य संगठनों ने दिया बंद क

[…] ने की जिले में उपभोक्ता फोरम की मांग वॉच टॉवर से देखेगी तांदुला डैम की खूबस… संविलियन दिवस पर वृक्षारोपण कर […]

You cannot copy content of this page