बालोद में भाजपाइयों का जेल भरो आंदोलन, कलेक्टर निवास घेरने निकले कार्यकर्ता, तोड़ा बैरिकेड, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखिए वीडियो



बालोद। छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद में जेल भरो आंदोलन किया गया। जिला मुख्यालय में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व विधायकों सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बालोद जिला मुख्यालय के जयस्तंभ चौक में दोपहर से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही वे कलेक्टर निवास घेरने निकले उसके बाद पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झूमा झटकी हुई और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि दिन भर यह धरना प्रदर्शन चला। दोपहर से ही सैकड़ों कार्यकर्ता अडिग होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए और सभी ने अपनी अपनी बातें प्रदेश सरकार के खिलाफ रखी। उन्होंने कहा कि यह तो अघोषित आपातकाल है जिसे लागू कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आम जनता को डराना चाह रही है। भाजपा जिला बालोद के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए जयस्तंभ चौक से कलेक्टर निवास जाने के लिए मार्च शुरू हो गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। जहां से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा, अस्थाई जेल ले जाए गए

जयस्तंभ चौक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। पालिका के सामने सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

भूपेश एक्ट का विरोध

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि सरकार जनाक्रोश को दबाना चाहती है। भूपेश सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन होगा और कानून (भूपेश एक्ट) को वापस लेने की मांग की जाएगी उन्होंने कहा कि यह नियम स्वयं भूपेश बघेल जी का बनाया हुआ है और हम इसे भूपेश एक्ट कहते हैं। इस आंदोलन में कृष्णकांत पवार जिलाध्यक्ष, राकेश यादव प्रदेश मंत्री,पवन साहू प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, यशवंत जैन पूर्व राष्ट्रीय बाल संरक्षण सदस्य,
प्रीतम साहू, बीरेंद्र साहू,राजेंद्र रॉय, बालमुकुंद देवांगन पूर्व विधायक,टोमन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,जयेश ठाकुर जिला मंत्री, पुष्पेंद्र चन्द्राकर,नीतीश मोंटी यादव ,श्रीमती कीर्तिका साहू, श्रीमती संध्या भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, किशोरी लाल साहू, देवेंद्र जयसवाल जिला महामंत्री भाजपा, ठाकुरराम चन्द्राकर,त्रिलोकी साहू जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती दीपा साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बालोद,श्रीमती सुशीला साहू जिला उपाध्यक्ष लीला लाले शर्मा जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा ,आदित्य पिपरे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बालोद,देवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सुरेश निर्मलकर शहर मंडल अध्यक्ष, प्रेम साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, टीनेश्वर बघेल मंडल अध्यक्ष खेरथा, दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष गुण्डरदेही सहित सभी 9 मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए हैं।

महिलाएं भी रही सक्रिय

महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी इस आंदोलन में सक्रियता से साथ डटे रहे और उन्होंने अपनी गिरफ्तारी भी पुलिस के समक्ष दे दी। दिनभर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की। महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि एक तरफ तो उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी कहती है कि लड़की है लड़ सकती है तो वहीं छत्तीसगढ़ में आवाज उठाने वाली एक लड़की के आवाज को दबाने का प्रयास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं।

जिले की यह बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page