DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीण ने की शिकायत- 5 माह का पेंशन राशि डकार गया सचिव,बालोद विधायक बोली- करवाते हैं निलंबन ,लगाई जनपद के अफसरों को फोन

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा गुरुर ब्लॉक के गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भेंट मुलाकात करते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं से रूबरू हो रही है। इस क्रम में खास तौर से वनांचल पहुंचकर वहां के लोगों का हाल-चाल जान रही है। ब्लाक के वनांचल के गांव में जाकर विधायक लोगों से रूबरू हो रही हैं। लोग अपनी समस्या भी बता रहे हैं। इस दौरान कुछ जगह सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों की शिकायतें भी सामने आ रही है जिस पर विधायक गंभीरता से लेकर संबंधित लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी करवा रहे हैं। इस क्रम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शिकायत आई कि पेटेचुआ में पंचायत सचिव द्वारा वहां के एक दिव्यांग हितग्राही के 5 माह की पेंशन राशि का गबन कर लिया गया है। इस शिकायत को विधायक ने गंभीरता से लिया और तत्काल जनपद सीईओ को इसकी शिकायत करते हुए संबंधित सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोटा टोला में पक्की नाली निर्माण करवाने के साथ-साथ कुआं तक बिजली कनेक्शन के लिए विधायक संगीता सिन्हा ने तत्काल बिजली कंपनी के अफसरों से बात की और जल्द से जल्द काम शुरू कराने कहा। फिर एक नया राशन कार्ड बनाने का भी आश्वासन दिया गया। वहीं इस भेंट मुलाकात के दौरान विधायक ने बड़भूम में बाजार का भ्रमण भी किया। जहां उन्होंने आलू प्याज और दाल खरीदी। साथ ही यहां लगाए गए हाट बाजार क्लीनिक का भी निरीक्षण कर संबंधित स्टाफ को ग्रामीणों को सरकार की इस योजना का पूरा लाभ दिलाने निर्देशित किया व लोगों को जागरूक करने कहा।

सेवा दल की लड़कियों ने किया स्वागत

दुग्गाबाहरा आगमन के दौरान वहां सेवा दल की लड़कियों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। यह सेवा दल की लड़कियां गांव में स्वच्छता सहित अन्य कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। विधायक ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही। इन लड़कियों द्वारा विधायक से छग की चिन्हारी वेशभूषा की मांग की गई। जिस पर विधायक ने उनकी मांग पूरी करने आश्वस्त किया। दुग्गा बाहरा में ही पेयजल के लिए बोर खनन, एक हाई मास्ट लाइट लगवाने और 3 स्व सहायता समूह को जनसंपर्क राशि दिलवाने की बात भी हुई ।गोटा टोला और पेटे चुआ में हमारी पुरानी संस्कृति के तहत बाढ़ छेकने की परंपरा के तहत महिलाओं को भेंट राशि दी गई और बुजुर्गों को साल देकर विधायक ने स्वयं सम्मानित किया। इस पूरे दौरा कार्यक्रम के दौरान विधायक खुद बुजुर्गों के पास गई और उनका हालचाल जानी।

You cannot copy content of this page