DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोंढूर बांध में 2 लड़कियां डूबी, शादी समारोह में आये थे 7 लोग,2 डूबे, 5 सुरक्षित, गोताखोर की मौके पर मौजूद, रेस्क्यू अभी भी जारी..

दादू सिन्हा, धमतरी। नगरी क्षेत्र के पर्यटन स्थल सोंढूर बांध में शादी में शामिल होने आए दो लड़कियों की डूबने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार दोपहर में धौलपुर गरियाबंद निवासी कुछ युवक युवतियां ग्राम बेलरबाहरा, मेंचका थाना क्षेत्र शादी में आए थे। जो कि शादी में शामिल होने के बाद 7 लोग सोंडुर डैम में घूमने आए हुए थे। डैम घूमने स्वयं से नाव में सवार होकर डैम के किनारे नाव में बैठे हुए थे। वही अचानक नाव पलटने से दो लड़कियां जिनका नाम बिंदिया नागेश उम्र 15 वर्ष निवासी धवलपुर जिला गरियाबंद, मोनिका नेताम उम्र 14 वर्ष निवासी धवलपुर जिला गरियाबंद डूब गई। बांकी नाव में बैठे लोग जैसे तैसे बाहर निकल आये। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस बल ने ढूंढने की कोशिश की। लेकिन दोनों लड़कियां नही मिली। नगरी एसडीएम ने बताया गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच कर डूबने वाली लड़कियों की तलाश की जा रही है। बांकी 5 लोग सुरक्षित है। डूबे लड़कियों को ढुंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page