DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशोदा वर्मा के प्रचार में मंत्री अनिला भेड़िया पहुंच रही गांव- गांव

खैरागढ़।केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए खैरागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँची।केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्राम कुकुरबेड़ा, पंडरिया, भरदा, बुंदेली, मैहर, ओटेबन्द और छुईखदान में सघन दौरा कर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया व महिलाओं पुरुषों के साथ बैठक कर कांग्रेस को जिताने की अपील की।

छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याण कारी नीतियों को बताया। विकास कार्यों के नाम से कांग्रेस के लिए वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page