DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- सड़क हादसे में बालोद जिले के पति-पत्नी की अंडा -फुंडा मार्ग पर मौत, दो बच्चे बाल बाल बचे

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्रकार ने पीड़ित परिवार को 20 हज़ार की सहायता राशि प्रदान किया

संजय साहू, अंडा/ बालोद। दुर्ग ब्लॉक के ग्राम अंडा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम अंडा आबादी पारा बिती रात 8.45 बजे ग्राम अंडा से फुंडा मार्ग पर एक सड़क हादसा में बालोद जिले के ग्राम डौकीडीह के पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे इस हादसे में बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार ग्राम डौकीडीह निवासी मृतक नोहर लाल साहू पिता अक्तू राम साहू उम्र 29 वर्ष, मृतक दामिनी साहू पति नोहर लाल साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम डौकीडीह से अपने ससुराल ग्राम कोनारी जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रिसामा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने सुपर एक्सल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उनका एक साल और 3 साल का बच्चा घायल हो गया । जो ग्राम अंडा के अस्पताल में उपचारधीन है। वहीं इस मामले की सूचना पाकर अंडा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कुछ समय के लिए रोड पर जाम लग गया। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते थोड़ी देर बाद जाम को खुलवाया गया। आरोपी कंटेनर चालक को थाना पुलगाँव में पकड़ लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद

इस हादसे पर जिला किसान कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने पीड़ित परिवार को 20 हज़ार की सहायता राशि प्रदान किया और बताया कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया।भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

ये बड़ी खबरें भी पढ़ें

You cannot copy content of this page