एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल को


बालोद- जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त के.एस.मसराम ने बताया कि परीक्षा केन्द्र शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में रोल नम्बर 6001 से 6300 तक तथा शासकीय आदर्श बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय डौण्डी में रोल नम्बर 6301 से 6700 तक विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि समस्त परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में जे.एस. मरकाम अधीक्षक के द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। समस्त विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

You cannot copy content of this page