एसएससी परीक्षा से लौटे 2 युवको से हीरापुर मोड के पास की गई थी लूट, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा आरोपियों को



मोबाईल ,पावर बैंक सहित नगदी लूटे थे आरोपी

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्योें के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की पहचान

आरोपी व अपचारी बालक के द्वारा जुगेंरा मोबाईल शॉप का शटर तोड़कर भी की गई है चोरी

बालोद पुलिस द्वारा चोरी के अन्य प्रकरण के संबध में आरोपी से पूछताछ जारी

बालोद। साइबर सेल व बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट व चोरी के प्रकरण में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग निकला है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई। घटना पुरानी है लेकिन पुलिस को सुराग मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा लूट के अलावा चोरी की घटना को भी अंजाम देने की बात स्वीकारी गई।

यहां हुई थी चोरी

18 नवम्बर .2021 को प्रार्थी लोकेन्द्र सिन्हा जुंगेरा स्थित दुकान बूढादेव मोबाईल दुकान का शटर तोडकर 02 अज्ञात चोर द्वारा प्रवेशकर उनके मोबाईल हैण्डसेट,ईयरफोन, मोबाईल कवर चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर थाना बालोद में धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 02 मरार पारा बालोद थाना बालोद व अपचारी बालक जिला बालोद को चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया।

इनके साथ हुई थी लूट की वारदात

प्रार्थी हलेष कुमार सिवाने पिता नारद राम सिवाने पता -पेंवरो थाना गुरूर जिला बालोद के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 18 नवम्बर .2021 को प्रार्थी व उसके भाई विकास कुमार सिवाने पिता लोमष राम सिवाने एसएससी परीक्षा दुर्ग से देकर वापस जिला अस्पताल बालोद से अपने निवास स्थान ग्राम पेवरों जा रह थे। रास्ते में झलमला के पास उनके मोटरसायकल का पेट्रोल खत्म हो गया। जिससे वे दोनो मोटर सायकल को पैदल झलमला पेट्रोल पंप जा रह थे। वही पास 02 युवक एक्टीवा स्कूटी में आये और पेट्रोल दिलाने के नाम से हलेष कुमार सिवाने को बैठा कर हिरापुर तिराहा के पास ले जाकर उसे डराधमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व पावरबैंक नगदी रकम लूट किए फिर दो युवको द्वारा उसके भाई विकास कुमार सिवाने के पास जाकर उसे डराधमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व नगदी रकम लूट कर फरार हो गये थे। जिस पर थाना बालोद में धारा 392,506,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया था। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण में भी आरोपी कुणाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल व अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

केस सुलझाने में इनकी भूमिका

उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 01 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर , थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा ,सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही है। आरोपियों स 3 नग मोबाईल फोन, 01 नग पावर बैंक, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा क्र0 सीजी 24 पी-9429 जब्त किया गया है।

ये बड़ी खबरें भी पढ़े एक साथ

You cannot copy content of this page