DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- शादी की खुशियां मातम में बदली- आशीर्वाद समारोह के दिन ही दूल्हे की मौत, बहन की भी शादी स्थगित, पढ़िए बालोद जिले की यह दर्दनाक घटना

बालोद।एक पल में सब खुशियां छीन गई। जिस घर में शहनाई बज रही थी वहां मातम है। वजह है दूल्हे की मौत। यह घटना है बालोद जिले के बालोद ब्लाक के ग्राम लाटाबोड़ की। जहां दूल्हा बना 26 वर्षीय छगन लाल साहू मौत की नींद सो गया। दर्दनाक घटना ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली। छगन साहू, जिसने धमतरी क्षेत्र के एक गांव कुर्रा की लड़की राधा से सात फेरे लिए थे और शादी करके अपने गांव ही लौटा था। घर में टिकावन आशीर्वाद समारोह होने वाला था।

बरात दुल्हन लेकर आई थी घर भी नहीं पहुंची थी और रविवार की सुबह ही हृदय गति रुक जाने से दूल्हे की मौत हो गई। बताया जाता है कि दूल्हा, दुल्हन व अन्य रिश्तेदार के साथ गांव में एक घर में रुका हुआ था। क्योंकि बरात शादी करके आने के बाद बाकी की रस्में नहीं हुई थी। सुबह 6 से 7 बजे अचानक दूल्हे को सीने में दर्द हुआ। तत्काल प्राइवेट गाड़ी से दूल्हे को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं इधर आज ही उसकी बहन की भी शादी थी। ग्राम धनेली से उनकी बहन नीलू की बरात आने वाली थी। लेकिन भाई की मौत से सदमे में डूबे इस परिवार में बहन की शादी भी स्थगित हो गई। तो वहीं जिस दुल्हन राधा को शादी करके छगन ने अपने साथ लाया था उसे भी इस अनहोनी के चलते परिजन समाज की रजामंदी से वापस ले गए। पूरे दिन भर आज इस घटना की चर्चा रही। सच ही कहा है किसी ने,,, भगवान की लीला,,,भगवान ही जाने,,,,।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page