DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूटी से घर लौट रही लड़की का बाइक सवार पांच युवकों ने किया पीछा, रास्ता रोक छेड़खानी, पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर एसडीओपी कुरूद एवं थाना प्रभारी के टीम द्वारा तत्काल आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

थाना कुरूद में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 26/2022 धारा 341,454,294,34 भा.द.वि. 08 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

धमतरी। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुरूद क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग प्रार्थिया दिनांक 17.01.2022 के शाम को अपने निजी कार्य से कुरूद आई हुई थी, जो वापस अपने स्कुटी से गांव लौट रही थी तभी ग्राम अटंग और अछोटी के बीच में दो मोटर सायकिल में पॉच व्यक्तियों द्वारा पीड़िता का पीछा कर कमेंट पास करते हुए उनको रोककर बुरी नियत से हाथ,बाह पकड़कर अश्लील गाली गलौच किया जिस
पर नाबालिग प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कुरूद में धारा 341,354,294,34 भा.द.वि.08 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग बालिका संबंधी गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्ग दर्शन में एसडीओपी कुरूद श्री अभिषेक केशरी एवं थाना प्रभारी कुरूद श्री उमेंद्र टंडन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी सौरभ श्रीवास को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर मुख्य आरोपी द्वारा अन्य चार आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देना बताये जाने अन्य चार आरोपियों को भी एसडीओपी कुरूद एवं थाना प्रभारी की टीम द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पिड़िता से आरोपियों की पहचान की कराई गई, पिड़िता द्वारा आरोपियों को पहचान कर ली गई। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम-
01 सौरभ श्रीवास पिता प्रकाश चंद श्रीवास 28 वर्ष साकिन अछोटी थाना कुरूद* 02 आनंद साहू पिता कुशल राम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन अछोटी थाना कुरूद
03रुपेश निर्मलकर पिता ताराचंद निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन-अछोटी,थाना-कुरूद
04आदेश्वर कुमार साहू पिता सुकुल राम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन-अछोटी, थाना कुरूद *05रूपेंद्र साहू पिता सुरेश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन भाटापारा थाना कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार में एसडीओपी कुरूद ,थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन के नेतृत्व में एस. आई.शांता लकड़ा,एएसआई. सउनि.पी.एन. ध्रुव, प्रधान आरक्षक लोकेश नेताम, प्रआर. अश्वनी बंजारे,आरक्षक राकेश बंजारे,अंकुश नंदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page