DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंत्री अनिला भेड़िया ने जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत लोहारा जोन की बैठक मंत्री निवास में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं डौंडीलोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर की विशेष उपस्थिति रही।आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति द्वारा डौंडीलोहारा ब्लाक के सभी जोन, सेक्टर, बुथ गठन की जानकारी मंत्री एवं जिलाध्यक्ष को दी गई तत्पश्चात सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के द्वारा मंत्री अनिला भेड़िया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता( नवीनीकरण) ₹5 लेकर दी गई तथा उपस्थित जोन अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी एवं बुथ अध्यक्षों को प्राथमिक सदस्य बनाने हेतु वितरित किए गए बुक को 25 जनवरी तक काटकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को जमा कर दें उपस्थित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने 25 जनवरी तक बुक जमा करने की सहमति दिए ।

इस आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा महामंत्री द्वय हस्तीमल सांखला रतिराम कोसमा क्रांति भूषण साहू संयुक्त सचिव युवराज साहू जेल संदर्शक एवं संयुक्त सचिव मेघ नाथ साहू ब्लॉक महामंत्री डी के बघेल संयुक्त महामंत्री गुलाब जैन जोन अध्यक्ष भोज कुमार हरदेल सह सचिव संजय गुप्ता एल्डर मेन माधव गिरी गोस्वामी सेक्टर प्रभारी नेतराम भांडेकर जोन अध्यक्ष राजाराम ताराम जोन अध्यक्ष लोकनाथ सेक्टर प्रभारी कालू राम साहू पन्नालाल साहू देवनारायण सहारे संत कुमार नेताम सखाराम दुगा पोषण कुमार जोशी चेतन राणा उमेद सिंह साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page