DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाथी ने महिला को पटक-पटक कर मारा, शरीर के हुए तीन टुकड़े पढ़िए छत्तीसगढ़ की दिल दहला देने वाली यह घटना, आखिर कब रुकेगी हिंसक हाथियों के कारण मौत का सिलसिला?

पति से झगड़ा कर घर से निकली थी महिला, रास्ते में हुआ हाथी से सामना, लाश के टुकड़ों को पीएम के लिए बोरी में भरकर ले जाना पड़ा

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में तीन दंतैल हाथियों में से एक हाथी ने कमार महिला को पटक पटक कर तीन टुकड़े कर मार डाला। मिली जानकारी अनुसार भालुचुआ के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार 61 वर्ष का पति पपीत राम के साथ सोमवार की रात्रि झगड़ा हुआ। कमला बाई अपने पति के साथ झगड़ा लड़ाई से परेशान हो कर गांव के प्रमुख लोगों को बताने निकली थी। रात्रि 12 बजे के निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथी में से एक हाथी ने कमला बाई को पटक -पटक मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज,उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँच गई। सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया। रात्रि में घटना की जानकारी मिलते डीएफओ धमतरी सतोविषा समाजदार मौके पर पहुँचकर घटना को दुखद बताया। अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दंतैल हाथियों पर सतत निगरानी बनाये रखे। ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से मना करे। उन्होंने बताया कि इस मामले में छह लाख मुआवजा राशि दी जाएगी। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किसे दी जाएगी। क्योंकि महिला का पति कमार नहीं है। महिला का और कोई नहीं है।

18 फरवरी की सुबह भी मिली थी कई दुकड़ो में शव,अभी तक स्पष्ट नही किसने मारा

आपको बता दे कि बीते महीनों पहले सोरम भटगांव के भांटा में विश्रामपुर के निवासी संजू मंडावी का भी कई टुकड़ो में शव मिला था, जिसकी पीएम रिपोर्ट अभी तक परिजन को नही सौपा गया है, जिसका अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि मृतक संजू मंडावी को हांथी ने मारा है या किसी और ने।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page