DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक के प्रयासों से सड़कों की बदल रही तस्वीरें, अब चौड़ी व नई सड़कें होंगी विधानसभा क्षेत्र की पहचान

ढाई साल में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में 450 करोड़ से ज्यादा के हुए काम

बालोद/गुरुर । संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा के अथक प्रयास से बालोद और गुरुर दोनों क्षेत्र की तस्वीरों में बदलाव आ रहा है। आवागमन, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार फोकस करते हुए विधायक द्वारा शासन से राशि स्वीकृत करवाई गई और इसी का परिणाम है कि इन विगत ढाई साल के कार्यकाल में उनके द्वारा 450 करोड़ से ज्यादा के काम करवाए जा चुके हैं। जिसका लाभ ग्राम जन को मिलने लगा है। खास तौर से अब नई चौड़ी चकाचक सड़कें विधानसभा क्षेत्र की नई पहचान बनेगी। विगत दिनों करोड़ों के कार्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिलान्यास व लोकार्पण भी किया गया है। जिसमें कई कार्य पहले से शुरू हो चुके हैं तो कई अब शिलान्यास के बाद शुरू हो गए हैं। जनवरी 2019 से जनवरी 2021 तक 2 साल के कार्यकाल की ही बात करें तो 428 करोड रुपए का काम उनके प्रयास से हुआ है। उन्होंने महिला महाविद्यालय की स्वीकृति दिलवाई, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गई तो गोधन न्याय योजना गौठान के निर्माण व गोबर खरीदी और ₹2500 प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए भी सरकार की योजनाओं में पूरा योगदान दिया। प्रमुख कार्यों की अगर बात करें तो सीसी रोड, समुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, कला मंच, अहाता, बाल उद्यान, ओपन जिम आदि निर्माण कार्यों के 14 करोड़ से ज्यादा के काम हो गए हैं।

366 करोड़ के ये काम

साथ ही भवन सड़क पुल निर्माण में विधायक की अनुशंसा से 366 करोड़ 36 लाख रुपए के काम हुए हैं। जिनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत सड़के बनी है।

ये थी वर्षों से लंबित मांग जो पूरी हुई

बहु प्रतीक्षित व सबसे बड़े प्रोजेक्ट में करही भदर निपानी मोखा मार्ग 142 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बन रहा है। तो साथ ही पुरूर से बेल्हारी मार्ग भी 116 करोड़ की लागत से बन रहा है। जिनके बनने के बाद दुर्ग और गुरुर व बालोद ब्लॉक के अंदरूनी गांव आसानी से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा कई ऐसी सड़कों का निर्माण हो रहा है जिनकी वर्षों से उपेक्षा हो रही थी। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो गई थी।

अब बाढ़ से मुक्ति पाएंगे ग्रामीण

घोघोपुरी में उच्च स्तरीय पुल का काम भी 2 करोड़ 10 लाख की लागत से हो रहा है। जहां पर हमेशा बाढ़ आने से यह गांव टापू बन जाता था। इसके अलावा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के विभिन्न रोड भी स्वीकृत हुए हैं।

सिंचाई के क्षेत्र में भी 20 करोड़ से ज्यादा के काम

विधायक के प्रयास से सिंचाई के क्षेत्र में भी 20 करोड़ से ज्यादा के काम हुआ है। दर्रीटोला जलाशय की बात हो चाहे तांदुला मुख्य नहर में एक्वाडक्ट का निर्माण हो चाहे बिरेतरा भेड़िया नवागांव माइनर देवरानी जेठानी डायवर्सन की मरम्मत फागुनदाह शाखा नहर चंदनबिरही माइनर सहित अन्य नालियों का निर्माण हुआ है। इस अंतर्गत 21 करोड़ से अधिक के काम हुए हैं। नल जल योजना में भी पानी टंकी पाइप लाइन विस्तार में भी कोई कमी नहीं की गई। जिसमें 17 करोड़ के काम हुए हैं।विधायक के प्रयास सीजीआरआईडीसीएल के स्वीकृत कार्यों की संख्या भी अनगिनत है।

नलजल की व्यवस्था में निरंतर अग्रसर

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में गुरूर और बालोद दोनों ही क्षेत्र में नल जल योजना में उनके द्वारा बखूबी काम किया गया। जिसके अंतर्गत 915. 65 लाख के काम हुए हैं।

बालोद की ये बड़ी खबर भी पढ़े

मधुमक्खी के हमले से 23 बच्चे घायल, इलाज के बाद अब सब खतरे से बाहर

You cannot copy content of this page