DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मधुमक्खी के हमले से 23 बच्चे घायल, इलाज के बाद अब सब खतरे से बाहर

घायलों की लिस्ट

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम डांडेसरा में मधुमक्खी के हमले से 23 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी 108 की 2 गाड़ी से गुरुर अस्पताल लाया गया। घटना कल दोपहर डेढ़ बजे की है। जिन्हें इलाज के बाद खतरे से बाहर होने पर आज छुट्टी दे दी गई है। गुरुर ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डांडेसरा में मधुमक्खियों ने 23 स्कूली बच्चों व 3 शिक्षकों को भी कांट दिया था। प्राथमिक शाला डांडेसरा के प्रभारी प्रधान पाठक नरोत्तम जांगड़े ने बताया कि दोपहर में भोजन के दौरान हमला हुआ। बच्चों द्वारा मध्यान्ह भोजन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ने किसी तरह विद्यालय के कक्ष में मधुमक्खियों के दल ने बच्चों पर प्रवेश किया और सब पर हमला कर दिया। प्रभारी प्रधान पाठक नरोत्तम जांगड़े ने बताया कि विद्यालय परिसर में ही पीपल का एक पेड़ है जिसमें मधुमक्खियों का छाता है। किसी शरारती तत्व ने मधुमक्खियों के दल छेड़छाड़ की है जिसके कारण मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।

ये बड़ी खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page