DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी के दौरान सीढ़िया गिरने से हुई थी एक मौत – घीना के मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

बालोद- ग्राम घीना में तीन माह पहले शादी कार्यक्रम के दौरान सीढ़ी भरभराकर गिरने के बाद दबने से मडियाकट्टा निवासी मालती सिन्हा (60 वर्ष)की मौत हुई थी। अब इस मामले में अर्जुन्दा थाना से डायरी आने व जांच पूरी होने के बाद सुरेगांव थाना में मकान मालिक लवण सिन्हा निवासी घीना के खिलाफ धारा 304 ए, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मोनिका सिन्हा, गीता बाई सिन्हा, फुलेश्वर बाई सिन्हा एवं अन्य गवाहों का बयान लिया गया है। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि मकान मालिक लवण सिन्हा(39) ने अपने मकान को इंजीनियर के बिना सलाह के बनाया था। सही मटेरियल एवं तकनीकी जानकारी बिना लापरवाही पूर्वक सीढ़ी निर्माण किया गया था। जो 25 जून को दोपहर 3.30 बजे टूटकर गिरा। इससेें मालती सिन्हा की दबने से मौत हो गई। गवाहों ने पुलिस को जानकारी दी है कि मायन नाच के दौरान कई लोग सीढ़ी के नीचे बैठे थे। कुछ लोग आंगन में बैठे थे। इसी दौरान छत में जाने के लिए तैयार की गई सीमेंट की सीढ़ी अचानक ढह जाने से नीचे बैठी बिमला सिन्हा, मोनिका सिन्हा, फुलेस बाई, संजू सिन्हा, गीता बाई सिन्हा, कमला बाई सिन्हा को चोटें आई। इस घटना में कुल 10 लोग घायल हुए थे।

You cannot copy content of this page