
बालोद/ छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के गुंडरदेही थाना में पदस्थ एक आरक्षक दीनानाथ पाटिल ने अपने किराए के मकान गुंडरदेही चैन गंज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुछ देर पहले ही घटना की जानकारी सामने आई। जिसके बाद थाना प्रभारी रोहित मालेकर सहित स्टाफ पंचनामा व जांच में जुटे हैं तो इधर इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। ज्ञात हो कि दीनानाथ पाटिल पहले डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ थे। जब वहां पदस्थ थे इसी बीच उनकी लगभग 3 साल पहले शादी दल्ली राजहरा के चंदैनी भांठा की एक लड़की से हुई थी।

इसके बाद उनका तबादला गुंडरदेही हुआ। मूल निवास इनका आमापारा बालोद है। ये जुड़वा भाई हैं। एक भाई दीपक पाटील बालोद थाने में पदस्थ है। घटना से परिजन सहित पुलिस प्रशासन भी स्तब्ध है और जांच चल रही है। आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

दोनों जुड़वा भाई पुलिस विभाग में बालोद में एक अलग पहचान रखते थे और अपनी कार्यशैली से जाने जाते थे। जुड़वा भाइयों में दीनानाथ पाटिल अपने बड़े भाई दीपक पाटिल से 5 मिनट का छोटा है।
अपडेट – वहीं शाम को पुलिस सूत्रों के अनुसार एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक दीनानाथ ने अपने पारिवारिक कलक का जिक्र करते हुए आत्महत्या करना बताया है, पुलिस अब इस नोट के आधार पर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.












बालोद ब्रेकिंग- 7 साल की बच्ची से बलात्कार के केस में आरोपी युवक को 10 साल का कारावास - Daily Balod News
[…] […]